नसबंदी का ऐसा ऑपरेशन की तड़प-तड़पकर आखिर निकिता की जान ही निकल गयी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर में दस दिनों तक एक महिला अस्पताल में यहाँ से वहाँ होती रही क्योंकि उसकी हालत बेहद खराब थी। परिवार वाले इस तलाश में थे की किसी तरह वो ठीक हो जाए। लेकिन कुदरत को शायद कुछ और ही मंज़ूर था और आखिरकार दर्द से तड़पते-तड़पते महिला निकिता जैन की मौत हो गयी। अपनी पत्नी को खो देने वाला पति सौरभ जैन बदहवास है। और ग़मगीन दिखाई दे रही ये उसकी सास है। निकिता के पति सौरभ का कहना है। की उसकी पत्नी का 28 जनवरी को जिला अस्पताल में लगे शिविर में नसबंदी का ऑपरेशन हुआ था। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही उसकी हालत बिगड़ गयी। जिसमें कोई सुधार नहीं हुआ जब उसे दूसरी अस्पताल में दिखाया तो पता चला की पेट में खून जमा हो गया है। लगातार उसका इलाज कराया लेकिन आज बीएमसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उसका आरोप है। की डॉक्टर शशि ठाकुर ने गलत ऑपरेशन किया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ी। और आज मौत हो गयी।
निकिता की सास अंगूरी जैन का रो रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है। की गलत ऑपरेशन की वजह से उसकी बहु की जान चली गयी। मृतिका के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आरडी गायकवाड़ का कहना है की इस तरह का मामला सामने आया था जिसमें महिला की मौत हो गयी है।तो इस पूरे मामले में सोमवार को पदभार ग्रहण करने वाले नवागत सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध ने बताया की 28 जनवरी को महिला का ऑपरेशन हुआ था। और लगातार ब्लीडिंग होती रही जिससे हीमोग्लोबिन बहुत कम हो गया था। जिसके कारण उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा लेकिन भरसक प्रयास के बाद उसकी जान नहीं बच सकी। सिविल सर्जन और बीएमसी डीन को भी बोला था। नसबंदी ऑपरेशन में लापरवाही की बात पर उन्होंने कहा की डॉ. शशि ठाकुर अनुभवी डॉ. हैं। करीब पचास हजार ऑपरेशन कर चुकी हैं। कभी कभी ऐसे इंसीडेंस हो जाते हैं। अगर लापरवाही है तो जांच की जाएगी। आगे उन्होंने कहा की नियम के मुताबिक मुआवजे का भी प्रावधान है।


By - sagar tv news

09-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.