श्रेय की राजनीति में उलझे दो दिग्गज पूर्व मंत्रियों के समर्थक


 

 

नगरीय निकाय चुनाव के पहले विकास कार्यों पर श्रेय लेने की राजनीति तेज हो गई है । मंगलवार को भोपाल नगर निगम के 05 नंबर बस स्टॉप शिवाजी नगर में नवनिर्मित पंडित शीतल प्रसाद तिवारी लाइब्रेरी के उदघाटन कार्यक्रम में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने - सामने हो गए । दोनों ही दल अपनी - अपनी सरकार के कार्यकाल लाइब्रेरी का निर्माण होने का दावा करते रहे । उनके बीच धक्का मुक्की भी हुई । पुलिस ने बीच - बचाव कर मामला शांत करवाया । इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने हंगामे के बीच ही लाइब्रेरी का उद्घाटन कर दिया ।मंत्री  बोले- कार्यक्रम में कांग्रेस के स्थानीय विधायक पीसी शर्मा को आमंत्रित किया गया था । इसके बाद भी हंगामा ठीक नहीं । कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि लाइब्रेरी हमारी सरकार के कार्यकाल में बनी । भाजपा श्रेय लेने की कोशिश कर रही है । पुस्तकालय में उद्घाटन पटिट्का पर स्थानीय पार्षद का नाम तक नहीं है ,जबकि भाजपा नेता उमाशंकर गुप्ता किसी पद पर नहीं हैं । फिर भी उनका नाम लिखा है । शर्मा ने नगर निगम कमिश्नर पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया । शर्मा बोले- अब हम ऐसा नहीं चलने देंगे 


By - sagar tv news

10-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.