SDM जब पहुंचे आंगनवाड़ियों का निरीक्षण करने तो मिला सब गोलमाल || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर के राहतगढ़ एसडीएम रमेश पांडेय ने जब आंगनवाड़ियों का दौरा किया तो कई सारी अनियमितताएं सामने आयी। उन्होंने चार आंगनवाड़ियों का निरीक्षण किया। जहाँ आंगनवाड़ी क्रमांक 11 B बंद पाई गई। वहाँ पर ना बच्चे मिले, ना कार्यकर्ता और न ही सहायिका। वहीँ बाकी तीन आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी व्यवस्थायें संतोषजनक नही पाई गई। आंगनवाड़ी क्रमांक 12 B में बच्चों को दिया जाने वाला खाना मीनू के मुताबिक नहीं था। साथ ही निरीक्षण के दौरान देखा गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बच्चों को दी जाने वाली दवाओं के बारे में जानकारी का अभाव था। उन्हें ये नहीं पता था की किस उम्र के बच्चे को दवाओं का क्या डोज देना है। इसको लेकर एसडीएम का कहना है। कि बंद मिले केंद्र की कार्यकर्ता को शोकाज नोटिस दिया जाएगा। जो भी कमियां मिली हैं। उसके बारे में वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराएँगे।


By - Dharmendra Singh Rajput,Rahatgarh,Sagar (M.P.)

12-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.