खाद तेल की दुकानों और गोदामों पर एक साथ छापामार कार्यवाई दुकान सील


 

 

प्रदेश भर में मिलावटखोरों पर सख्त कार्यवाई करने मिलावट से मुक्ति अभियान जारी है। जिसके तहत टीकमगढ़ शहर के मुख्य बाजार में मठोले साहू ट्रेडिंग कंपनी की खाद तेल की दुकानों और गोदामों पर एक साथ दो जगह कार्यवाही की गयी। जिला प्रशासन ने कलेक्टर के निर्देश पर टीकमगढ़ एसडीएम सौरभ मिश्रा ,एसडीओपी के .पी. सिंह, नायब तहसीलदर सहित खाद विभाग ने दो टीम बनाकर एक साथ छापामर कार्यवाही की जहाँ दुकान से खुले सरसो का तेल और सोया रिफाई तेल सैंपल के लिए साथ ही दुकान को सैंपल लेने के बाद सील कर दिया। वहीँ गोदाम पर बड़ी संख्या में खाद तेल का भंडार किया गया। और तेल पैकिंग स्टीकर के अलावा वारदान मिला है। एसडीएम सौरभ मिश्रा ने बताया कि बहुत दिनों से खाद तेल में मिलावट की शिकायत मिल रही थी। जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर 2 टीम बनाकर एक साथ नजाइ बाजार के सामने मठोले साहू ट्रेनिंग कम्पनी और डोंगा रोड पर गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। उन्होंने कहा की दुकान को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे दिये गये हैं। रिपोर्ट आने पर आगे कार्यवाही की जाएगी।----


By - sagar tv news

13-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.