धन्य हो MP की स्वास्थ्य सेवाएं गर्भवती महिला की ही नसबंदी कर दी


 

 

अजब गज़ब मध्यप्रदेश और उस पर धन्य हो स्वास्थ्य सेवाओं की जहाँ कभी गलत नसबंदी का ऑपरेशन कर दिया जाता है। तो कभी गर्भवती महिला की नसबंदी ही कर दी जाती है। जी हाँ हैरान करने वाला ये मामला एमपी के बालाघाट के वारासिवनी अस्पताल से सामने आया। जहाँ आंकड़े बढ़ाने के चक्कर में ऐसा कारनामा कर दिया। इसका खुलासा तब हुआ जब महिला के पेट में दर्द होना शुरू हुआ और उसे इलाज के जिला अस्पताल बालाघाट लाया गया। इसके बाद महिला की सोनोग्राफी कराई गई। जिसकी रिपोर्ट में महिला के पेट में 13 हफ्ते एक दिन लगभग 3 महीने का गर्भ बताया। जबकि महिला 2 महीने पहले वारासिवनी में 10 दिसम्बर 2020 को लगाए गए शिविर में नसबंदी की गई थी। स्वास्थ्य विभाग की ये गंभीर लापरवाही है। क्योंकि नसबंदी से पहले महिला के गर्भ की जांच करने यूरिन टेस्ट कराया जाता है। अब सवाल उठता है। कि यूरिन टेस्ट कराया गया। तो गर्भ के बाद महिला की नसबंदी क्यों की गई। अगर इसकी टेस्ट रिपोर्ट गलत थी। तो अस्पताल की जांच भी सवालों के घेरे में आती है। इस संबंध में नसबंदी करने वाली महिला चिकित्सक का कहना है। कि कहीं न कहीं गलती हुई होगी।
बताया गया की पीड़ित महिला वारासिवनी के दिनी गाँव की निवासी है। और उसके पति एक छोटे से किसान है। जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पहले से इनके चार बच्चे है। इसलिए अब वह कोई अन्य संतान नही चाहते है।-


By - sagar tv news

13-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.