सरकारी जमीन को निजी संपत्ति बताकर बेचा,कॉलोनाइजर लंबरदार डेवलपर्स पर धोखाधड़ी मामला दर्ज होगा |SAGAR|


 

 

सागर में भू-माफिया सिर्फ सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण नहीं कर रहे है, बल्कि उस पर कब्जा कर निजी संपत्ति बताकर धड़ल्ले से बेच रहे है। ताजा मामला सागर शहर के धर्म श्री से सामने आया है। जहां लंबरदार डेवलपर्स द्वारा बेशकीमती सरकारी जमीन और नाले पर कॉलोनी बनाकर प्लाट बेचे जा रहे थे। इसके साथ ही सरकार को चूना लगाने लंबरदार डेवलपर्स द्वारा बिना लाइसेंस के ही कॉलोनी बनाई जा रही थी। शनिवार को सागर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए इस जमीन को भूमाफियाओ से मुक्त करने बड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही कॉलोनाइजर पर 420 और नगर पालिका एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। इस कार्यवाही के दौरान एसडीएम पवन बारिया, नगर निगम उपायुक्त प्रणय कमल खरे, तहसीलदार अजेंद्र नाथ प्रजापति, पटवारी सूरज शर्मा, मोती नगर थाना प्रभारी सतीश सिंह सहित राजस्व और निगम नगर निगम का अमला मौजूद था। एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि कॉलोनाइजर द्वारा करीब 500 मीटर के नाले पर रास्ता बनाकर उसे निजी संपत्ति बताकर बेच रहा था। 40 फिट चौड़ा नाला अब 25 फिट रह गया, इन पर धोखाधड़ी और नगर निगम अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।


By - anuj Goutam (City,Sagar MP)

13-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.