माँ का दर्द -मर जाऊंगी लेकिन बेटियों को नहीं मारूंगी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

बच्चे कितने ही बुरे हो पर माँ-माँ होती है। लेकिन सागर जिले के बीना से अपने मासूम बच्चों से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई उस माँ को बुरा कह रहा था। लेकिन इसके एक दिन बाद माँ का वो चेहरा सामने आया जिसमे वह अपने बच्चों को बड़े प्यार से घर के बाहर बैठकर गोद में खाना खिला रही, तस्वीरों में माँ की ममता को देख और सहमी हुई आबाज सुनकर आप उसकी बिवसता को समझेंगे,जयंती बाई ने उस दिन हुई पूरी घटना अपने शब्दों में बयां की...... बताया हमारे बच्चे, हम क्यों उन्हें मारेंगे? हमने बच्चों को गुस्से में मारा। मेरे पति जब चाहे मुझे पीटते थे। घटना के दिन भी पहले पति ने आकर मुझे सिर में लात मारी। उनसे किसी तरह छूट कर मैं आंगन में गई। उन्होंने मुझे मारा, तो मैंने गुस्से में बेटियों को मारा। अब मैं मर भी जाऊंगी, लेकिन बच्चों को नहीं मारूंगी। वे मारेंगे तो पति की शिकायत भले ही थाने में कर दूंगी। जयंती ने आगे बताया कि उसे आंखों और एक हाथ में थोड़ी तकलीफ है, लेकिन पति उसका भी इलाज नहीं कराता। घर में पिछले 15 दिन से गैस सिलेंडर नहीं है। गैस भी नहीं भरवाई। उनसे कहो तो कहते हैं कि मेरे पास पैसे नहीं है, इसलिए अभी नहीं भरवा रहे हैं। लेकिन उनका भाई जो जेल में है, उसे छुड़ाने के नाम पर पैसे जरूर खर्च कर देते हैं।


By - anuj Goutam (City,Sagar MP)

14-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.