सीधी बस हादसाः PWD मंत्री भार्गव ने अपने विभाग का किया बचाव,इस बात को बताया घटना के लिए जिम्मेदार ||


 

 

एमपी के सीधी जिले में हुए बस हादसे के बाद अब उस पर सियासत होने लगी है। इस दुर्घटना के लिए सड़को को दोषी बताया जा रहा है। अब इसके लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव अपने विभाग के बचाव में उतरे है। उन्होंने इस हादसे के लिए भ्रष्टतंत्र को जिम्मेदार बताया है मंत्री का कहना है कि अगर किसी प्रशासनिक अधिकारी ने सड़क को दोष दिया है तो इसमें उनकी घोर आपत्ति है।आगे कहा कि सड़क कैसी थी, इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन घटना से बचने के लिए सड़कों को खराब बताना ठीक नहीं है। जिस बस में केवल 30 यात्री बैठ सकते हैं उस बस में 60 यात्रियों को क्यों बैठाया गया? जबकि हादसे का दोष सड़क को दिया जा रहा है. गोपाल भार्गव ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में कई सड़कें खराब है तो क्या इस तरह के हादसों से बचने के लिए सड़कों को ही दोष दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि वह इस तर्क को सही नहीं मानते हैं


By - sagar tv news

17-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.