सांसद ट्रॉफी : पहला मैच ही रहा बेहद रोमांचक पत्रकार एलेवन 7 विकेट से जीती | STVN INDIA|SAGAR TV NEWS


 

 

सागर सांसद राजबहादुर सिंह द्वारा लगातार दूसरी बार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को हुए मैत्री क्रिकेट मैच में पत्रकार इलेवन ने सांसद एकादश को 7 विकेट से हराया। रोमांचक मुकाबलें में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सांसद एकादश की शुरुवात अच्छी नहीं रही दूसरे ही ओवर में शिवा पुरोहित ने ऋतुराज सिंह को कप्तान संदीप तिवारी के हाथों कैच कराकर टीम को पहली सफलता दिलाई। तो दूसरी सफलता विधायक प्रदीप लारिया को स्टंप आउट कराकर मिली। एक बाद एक विकेट गिरते रहे सांसद एकदश की टीम ने 12 ओवर में 8 विकेट पर 96 रन का स्कोर बनाया जिसमें सांसद राजबहादुर ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाये। 97 रनों का चुनौती पूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश ने महज तीन विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। जिसके बाद टीम को शील्ड दी गयी।सांसद ट्रॉफी 2021 का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया। उनके साथ में सांसद राजबहादुर सिंह, नगर विधायक शैलेन्द्र जैन मुख्य रूप से मौजूद थे। वहीँ शमशाबाद और कुरवाई विधानसभा के विधायक भी आये हुए थे। इस टूर्नामेंट में सागर संसदीय क्षेत्र से 64 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसका फ़िक्सर भी जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता का फाइनल 7 मार्च को खेला जायेगा। जहाँ जीतने वाली विजेता टीम को शील्ड और पुरूस्कार राशि दी जाएगी।


By - sagar tv news

17-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.