सीधी हादसे के बाद औचक निरीक्षण पर निकले परिवहन मंत्री, लापरवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश


 

 


सीधी जिले में 16 फरवरी को हुए दर्दनाक बस हादसे में 51 लोगों की मौत के बाद शिवराज सरकार की नींद टूटी है। मंत्री अलर्ट हो गए है। गुरुवार की सुबह परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत औचक निरीक्षण पर निकले । परिवहनअमले के साथ उन्होंने होशंगाबाद रोड पर यात्री बसों का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ के साथ परिवहन विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
बता दें कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सीधी बस हादसे के बाद बड़ा निर्णय लिया है। मंत्री ने बसों के संचालन के दौरान नियमों को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आदेश जारी किया है। मंत्री ने कहा है कि बस मालिक के साथ संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसके आलवा यात्री बसों में स्पीड गवर्नर लगाये जाने के संबंध में मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई। मंत्री ने कहा कि बसों में ओव्हर-लोडिंग यात्रियों को बैठाने के कारण भी दुर्घटनाएं होती हैं। अभियान के तहत इन लापरवाहियों पर सख्ती से ध्यान दिया जाएगा।
 

By - sagar tv news

18-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.