कांग्रेस की बैठक में चले लात-घूसे, भाजपा ने ली चुटकी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 20 फरवरी को भोपाल बंद को लेकर बुलाई गई बैठक में हंगामा हो गया। विवाद कार्यकर्ताओं के बीच क्षेत्र बांटने को लेकर शुरू हुआ। कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में दूसरे को बंद की जिम्मेदारी देने को लेेकर आपत्ति जताने लगे। कुछ ही देर में हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के बेटे ने दो कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है। दोनों कार्यकर्ता पूर्व महापौर विभाग पटेल के समर्थक बताए जा रहे हैं। फिलहाल, मामले में कांग्रेस पदाधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा इस पर चुटकी ले रही है। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ट्वीट पर तंज कस्ते हुए लिखा प्रदेश बंद के आवाहन से पहले जूतम पैजार में बंद हो गया खुद कांग्रेस का दफ्तर ये चले है बंद कराने,लोग भूले नहीं है कि कमल नाथ सरकार में आते ही पेट्रोल डीजल के दामों में 5-5 रूपये का इजाफा किया था।


By - sagar tv news

18-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.