फंदे पर मिली महिला,परिजनों ने लगाए मर्डर के आरोप || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नवविबाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल कारण अज्ञात है, पुलिस ने मामले को जाँच में लिया है। बता दे कि लक्ष्मीपुरा वार्ड निवासी बबीता राय उम्र ने बीती रात अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि बबीता का विवाह वर्ष 2018 में हुआ था। उसका मायका चिरावन जिला झांसी में है। जिस कमरे में महिला ने फांसी लगाई उसी कमरे में पति व उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची सो रही थी। सुबह जब पति ने उसे फंदे पर लटका देखा तो इसकी जानकारी घरवालों को दी इसके बाद उसने अपने ससुराल में कहा कि अटैक के द्वारा बबीता की मौत हो गई है। आप लोग आ जाएं। जब मायके पक्ष के लोग पहंचे तो उन्हें पता चला कि बबीता फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया मामले जाँच के बाद जो भी दोशी होगा उस पर कार्यवाही होगी ।


By - sagar tv news

18-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.