महिला थाने पहुंची गर्भवती महिला से ननद ने की मारपीट ससुराल वालों पर FIR दर्ज ! || STVN INDIA ||


 

 

सागर के महिला थाने पहुंची गर्भवती महिला के साथ ननद द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। जो बहेरिया थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। ऐसा आरोप है की जब महिला परामर्श के लिए वहां पहुंची थी तभी उसके साथ मारपीट की गयी। जिसकी शिकायत एसपी से की गयी है जिस पर उन्होंने महिला थाना टीआई को मामला दर्ज करने निर्देशित किया है। जानकारी के मुताबिक खुरई के कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड निवासी सुंदरी गोस्वामी की शादी 25 फरवरी 2020 को मकरोनिया के शिवनगर कॉलोनी निवासी शुभम गोस्वामी के साथ हुई थी। जिसमें 15 लाख रुपए सहित घर-गृहस्थी का सामान दिया था। ऐसा आरोप है की शुभम के पिता ने शादी के पहले बताया था कि शुभम पुलिस में नौकरी करता है। लेकिन शादी के बाद पता चला कि वो कुछ भी नहीं करता। कुछ समय तक परिजनों ने साथ में रखा लेकिन बाद में उसे दहेज़ के प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद उसे 25 अप्रैल को घर से भगा दिया। इसकी शिकायत महिला ने खुरई थाने में की थी। जिसके बाद इस मामले को महिला थाने में परामर्श के लिए भेज दिया गया। जब सुंदरी महिला थाने पहुंची तो वहां पर पहले से उसकी ननद मीनू गोस्वामी मौजूद थी। जहाँ उसकी पिटाई कर दी। बताया गया की सुंदरी गर्भवती है। उसके पेट में नौ महीने का गर्भ भी है
वहीँ थाना प्रभारी रीता सिंह का कहना है। की आपसी विवाद हुआ था ससुराल पक्ष पर एफएईआर दर्ज की जा रही है।


By - sagar tv news

19-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.