महिला कैदी की सागर जेल में Death,मर्डर के मामलें में काट रही थी सजा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS||
मध्यप्रदेश की सागर केंद्रीय जेल में हत्या के मामले में सजा काट रही एक महिला कैदी की मौत हो गई है। 42 वर्षीय सुनीता अहिरवार गढ़ाकोटा के भटौली गांव की निवासी थी वह 2009 से आजीवन कारावास की सजा काट रही थी। महिला कैदी सुनीता गुरुवार की शाम अस्पताल से लौटी थी शुक्रवार सुबह उसे साँस लेने में तकलीफ हुई और तबियत बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी ने बताया कि ये महिला कैदी 31 जनवरी को 300 दिन के आपात पैरोल से लौटी थी जिसका कोरोना टेस्ट कराया गया था, महिला कैदी के पॉजिटिव होने पर उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 18 फरवरी को ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज किया गया था। और वह जेल आ गई थी। लेकिन आज सुबह तबीयत खराब होने की शिकायत की गई तत्काल उसे जेल गेट पर लाया गया जहां हॉस्पिटल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।