महिलाओं ने हाथ ठेले पर सिलेंडर रखकर बनायीं रोटियां क्यों आयी ये नौबत


 

 

यहाँ कोई चलती फिरती होटल या ढाबा नहीं खुला है। बल्कि इस तरह सड़कों पर आकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। तस्वीरें एमपी के बैतूल से सामने आयी हैं। जहाँ महंगाई के खिलाफ महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाएं हाथ ठेले पर सिलेंडर रखकर लाई और उसी पर लकड़ी वाला मिट्टी का चूल्हा रखकर जलाया और रोटियां बनाकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में हुए इस प्रदर्शन में ये महिलाएं अपने दोपहिया वाहन भी धकेलते हुए लाई। महंगाई कम करने को लेकर इन महिलाओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। दरअसल बैतूल में गरीब परिवारों के लिए काम करने वाली संस्था अटल सेना ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। आप देख सकते हैं की इनका ये अनोखा तरीका है। महिलाओं ने हाथ ठेले पर रखे मिट्टी के चूल्हे पर रोटियां बनाकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है। कि पहले लॉकडाउन में उनका काम छिन गया जिससे बहुत परेशान है। अब पेट्रोल 100 रुपये के पास पहुंच गया है। जिसके कारण दो पहिया वाहन चलाकर काम भी नहीं कर सकते हैं। यही नहीं गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। जिससे घर में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने मंहगाई कम किये जाने की बात कही है।-


By - sagar tv news

20-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.