डॉक्टर ने युवती का मर्डर कर दफनाया,2 महीने बाद हुआ खुलासा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

सतना में एक सनसनी खेज बारदात सामने आई जहा पेशे से डॉक्टर ने अपनी ही क्लीनिक में काम करने वाली यूबती की हत्या कर दी और लाश को जिला कलेक्ट्रेट की बाउंड्री के पास दफन कर दिया ।2 माह 6 दिन बाद इस राज से पर्दा उठा और आज पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश किया और जमीन में दफन लाश बरामद की । डाक्टर ने युवती का लगातार शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया और फिर सादी से मुकर गया और युवती की गला घोंट कर हत्या कर दी। शातिर डाक्टर ने यूबती की लाश के पास एक कुत्ते को भी दफन किया ताकि बदबू से हत्या का राज न खुल सके । दरअसल सतना संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के पास गड्ढे में युवती की लाश दफन किये जाने की खबर से शहर में सनसनी फैल गई। युवती पिछले 14 दिसंबर से लापता थी । पुलिस ने 2 माह बाद डेंटल डॉक्टर को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया तो गड्ढे में दफन हत्या का राज शव के साथ बाहर निकल आया।दरअसल सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत धवारी में कलेक्ट्रेट भवन के पास बनी दुकानों के बाजू में एक गड्ढे ने लापता युवती का शव उगला। युवती का नाम विभा केवट 24 वर्ष निवासी मल्लाहन टोला धवारी बताया जाता है। एलएलबी की छात्रा विभा धवारी में क्लिनिक चलाने वाले डेंटिस्ट डॉ आशुतोष त्रिपाठी के यहां बतौर असिस्टेंट काम करती थी । वह 14 दिसंबर से लापता थी। उसके माता पिता ने डेन्टिस्ट से उसके बारे में पूछताछ की तो उसने उन्हें यह कह दिया था कि विभा तुम लोगो से नाराज है और अलग कमरा लेकर रहने लगी है। माता पिता ने विभा के मोबाइल पर फोन लगाए लेकिन कॉल कनेक्ट ही नही हुईं। पतासाजी में दिसंबर और जनवरी का पूरा महीना गुजर जाने के बाद माता पिता सिटी कोतवाली पहुंचे । पुलिस ने 1 फरवरी को गुमशुदगी कायम कर तलाश शुरू की। पुलिस ने विभा के कॉल डिटेल खंगाले तो विभा के मोबाइल से अंतिम कॉल डेंटिस्ट डॉ आशुतोष त्रिपाठी के ही मोबाइल पर पाई गई। संदेह पर पुलिस ने डेंटिस्ट को हिरासत में लिया तो पता चला कि वह 14 दिसंबर को ही विभा की हत्या कर चुका है।


By - sagar tv news

21-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.