इंदौर जिले में स्थित DNS अस्पताल की लिफ्ट गिरने से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बाल-बाल बच गए। हादसा उस समय हुआ जब वे अस्पताल में एडमिट पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल से मिलने जा रहे थे। लिफ्ट में सवार होते ही एक झटका लगा और लिफ्ट नीचे गिर गई। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस विधायक सज्जन वर्मा, जीतू पटवारी सहित अन्य नेता भी लिफ्ट में सवार थे। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालाकि इस घटना में कोई हताहत नहीं है।
इसके बाद पूर्व सीएम कमलनाथ सीढ़ियों के सहारे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर गए और पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल का हाल जाना।
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से फोन पर चर्चा कर उनका हाल पूछा है। इस मामले में सीएम शिवराज सिंह के निर्देश के बाद कलेक्टर द्वारा मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एसडीएम हिमांशु चंद्र इस मामले की जांच करेंगे।






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.