प्रेमी के प्यार में अंधी पत्नी ने मिलकर पति को लगवाया ठिकाने || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

किसी ने कहा है की जब प्यार किया तो डरना क्या और प्यार भी ऐसी चीज है की इसमें कोई जान दे देता है तो कोई जान ले लेता, ऐसा ही करतूत को अंजाम दिया जिसमें पति का कातिल कोई और नहीं बल्कि खुद उसकी पत्नी निकली। हैरान कर देने वाला ये मामला एमपी के कटनी से सामने आया। जहाँ रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते पिकअप वाहन से टक्कर मारकर पति की हत्या का षड्यंत्र रचा था। एसपी ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। जहाँ आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कैमोर थाना अंतर्गत 12 फरवरी को एक मालवाहक पिकअप वाहन ने स्कूटी को बुरी तरह टक्कर मार दी थी। जिससे स्कूटी में सवार रितु खरे और दादूराम यादव की मौत हो गई थी जबकि लालजी दहिया गंभीर रूप से घायल हुआ था। कैमोर पुलिस ने रोड एक्सीडेंट की इस घटना में प्रकरण दर्ज करते हुए मामले का बारीकी से निरीक्षण किया। जाँच पड़ताल में जो कहानी सामने आई तो पुलिस भी भौंचक्की रह गई। सामने आया की मृतक रितु उर्फ गौरव खरे की पत्नी पुष्पलता उर्फ नंदनी जो रोजगार सहायक के पद पर कार्यरत है। उसका अमित चक्रवर्ती नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक पति रितु को लग जाने से वह पत्नी को कहीं भी अकेले जाने नही देता था। हमेशा साथ लेकर आता जाता था। जिस पर पुष्पलता उर्फ नंदनी और उसके प्रेमी अमित चक्रवर्ती ने फज्जु और फैजान के साथ मिलकर रितु खरे को रोड एक्सीडेंट में ख़त्म करने की योजना बनाई। और पूरी प्लानिंग से उसे मौत के घाट उतार दिया।


By - sagar tv news

22-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.