नकाबपोशों ने सरेराह व्यक्ति को मार दी गोली-दहल गया बुंदेलखंड || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

दमोह जिले के नरसिंहगढ़ से सनसनी खेज वारदात सामने आयी जहाँ तीन नकाबपोशों ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। जिससे इलाके में दहशत फ़ैल गयी। पूरा मामला देहात थाने के नरसिंहगढ़ का है। जहां देर शाम परम रजक नाम का शख्स अपने घर के बाहर बेटी के साथ बात कर रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक आये जहाँ रिवॉल्वर से परम पर गोली दाग दी। उसकी बेटी के मुताबिक गोली लगने के बाद उसके पिता ने बदमाशों का कुछ दूर पीछा भी किया लेकिन बाइक सवार तीनो बदमाश फरार हो गए। गंभीर हालत में आस पास के लोग घायल को जिला अस्पताल लेकर आये लेकिन उसने दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया है। जिनमें से एक में बाइक सवार नकाबपोशों का एक फोटो सामने आया है। फिलहाल वारदात क्यों और किस कारण घटी अभी वजह सामने नहीं आई है। मामले में चौकी प्रभारी गणेश दुबे ने जानकारी दी।


By - Shantanu Bharat

23-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.