लाइनमेन ने बनाई जुगाड़ की इलेक्ट्रिक बाइक


 

 

मध्यप्रदेश के बैतूल में इन दिनों  एक लाइनमैन द्वारा बनाई गयी जुगाड़ की बाइक चर्चाओं में है । प्रदूषण रहित और बिना पेट्रोल से चलने वाली इस बाइक को लोग देखने आ रहे है ।अगर आपसे कोई यह बोले कि मात्र 7 रुपये में 35 किलोमीटर बाइक चल सकती है तो आपको आश्चर्य होगा लेकिन यह हकीकत है , और यह कारनामा बैतूल के उषाकांत डिगरसे से नामक व्यक्ति ने कर दिया है । उषाकांत डिगरसे को बाइक चलाने में  महंगे पेट्रोल की झंझट से छुटकारा मिल गया है ।दरअसल बैतूल के बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर पदस्थ उषाकान्त डिगरसे ने अपनी 18 साल पुरानी बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में तब्दील कर दिया है । उषा कांत ने इस बाइक में 12-12 बाट की 4 बैटरी लगाकर उसमें कंनेसर लगाकर एक मोटर लगाई है जिससे यह बाइक अब शानदार तरीके से चलने लगी है ।उषाकान्त का कहना है कि उनके पास एक 18 साल पुरानी बाइक थी जिसका रजिस्ट्रेशन भी खत्म हो गया था उसे अगर कबाड़ में भेजते तो बहुत कम पैसे मिलते इसके अलावा पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही थी ।।इसी को लेकर उन्होंने अपनी बाइक में 28 हजार रुपये खर्च करके उसे इलेक्ट्रिक बाइक बना दिया है । 6 घंटे चार्ज करने के बाद यह बाइक 35 किलोमीटर चलती है । चार्ज करने में एक यूनिट बिजली खर्च होती है पहले जहां उन्हें बाइक चलाने में 80 से ₹100 दिन का खर्च आता था अब उन्हें दो से ढाई हजार रुपए महीने की बचत होने लगी है ।

उषाकान्त अपने गांव से अपने ऑफिस इसी बाइक से आते हैं साथ में दयाराम पवार जो बिजली विभाग में नौकरी करते हैं उनको भी साथ में लाते हैं । दयाराम पवार का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक से जहां पेट्रोल के खर्च की बचत हो रही है वही प्रदूषण का झंझट भी खत्म हो गया है अगर नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने जाते तो वह 90 हजार से एक लाख रुपए के बीच में आती ।


By - sagar tv news

24-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.