मंत्री भार्गव के क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद फिर हुई चोरी की वारदात | STVN INDIA |SAGAR TV NEWS


 

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं। की वो लगातार चोरी को घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस दफा नगर के कमला नेहरू वार्ड स्थित शंकर लाल सोनी के घर में चोर हाथ साफ़ कर गए। बताया गया की वो जबलपुर अपने रिश्तेदार के घर तेरहवी के लिये सोमवार को गये थे। उनके सूने घर की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे सोने चांदी के जेवरों के साथ नगदी चोरी कर रफू चक्कर हो गये। ये मंत्री गोपाल भार्गव का क्षेत्र है लेकिन यहां चोरी की घटनाएं नहीं थम रही हैं।पीड़ित शंकर लाल सोनी के पुत्र बृजेश ने बताया कि वो पटवारी हैं और सिमरिया में ड्यूटी पर थे। घर में चांदी की दुकान भी है। घर का सामान सहित लगभग 1 किलो चांदी के सामान जिसमें बिछियां और पायल के अलावा दस ग्राम सोने के अलावा कुछ नगदी चोर ले गये हैं। वहीँ इस मामले में थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है जिसके बाद कार्यवाई की जाएगी। देखा जाए तो लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों में आधा दर्जन से भी ज्यादा चोरियां हो चुकी हैं जिनका पुलिस पता नहीं लगा पायी है। जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


By - sagar tv news

24-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.