बकरियों ने फसल को किया चौपट तो किसान बकरियों को लेकर पहुंचा थाने


 

 


सागर जिले के खुरई से अजीबोगरीब मामला सामने आया जहाँ एक किसान बकरियों को लेकर थाने शिकायत करने पहुँच गया। दरअसल खजरा हरचंद गांव के किसान के ढाई एकड़ में लगी बटरी की फसल को बकरियों ने खा लिया। जिससे उसे 70 हजार रुपए का नुक्सान होना बताया जा रहा है। जिससे वो बकरियों को लेकर शहरी थाने शिकायत करने पहुंच गया। शिकायतकर्ता तन्नी उर्फ तरनजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि उसकी खेती की जमीन खजरा हरचंद गांव में है। जिसमें खेत के एक भाग में ढाई एकड़ में लगी बटरी को बकरियों ने खा लिया। जिससे उसे करीब 60 से 70 हजार का नुकसान हुआ है। तरनजीत ने बताया कि उसे उसके कर्मचारियों ने बताया कि जब से खाना खाने गये तो इतनी देर में सैकड़ों बकरियों को खेत में चरते देखा। उन्होंने बकरियों को खदेड़ने का प्रयास किया लेकिन इसमें भी बहुत समय लग गया। इतनी देर में बकरियों ने फसल को खाकर चौपट कर दिया। उसने एक लिखित आवेदन में राकेश  नौनाचमारी, दिनेश और पप्पू नौनाचमारी की लिखित शिकायत की है।
मामले में शहरी थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि बकरियों द्वारा खजराहरचंद में ढाई एकड़ की बटरी की फसल को खाकर नुक्सान पहुंचाने की लिखित शिकायत तरनजीत सिंह छाबड़ा द्वारा की गई है। इस मामले की जांच कराकर वैधानिक कार्यवाई की जायेगी।-


By - sagar tv news

25-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.