अतिक्रमण हटाने किसान की खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर,किसान गिड़गिड़ाता रहा लेकिन किसी ने एक न सुनी ||


 

 

एमपी के सागर जिले में प्रशासन द्वारा किसान की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाने का मामला सामने आया है। खुरई ब्लॉक के उजनेट गांव में एक किसान देवी सिंह यादव की गेहूं और चने की फसल पर ट्रेक्टर चलाया गया, जिससे सारी फसल खराब हो गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
किसान का आरोप है प्रशासन ने कार्रवाई करने से पहले ना कोई नोटिश दिया ना कोई सुचना दी। और जब उसने प्रशासन से फसल के कटने तक इंतजार करने और तत्काल इस कार्यवाही को रोकने की गुहार लगाई तो उसे वहां से उठाकर जबरन खेत के बाहर कर दिया। वही प्रशासन का कहना है ये सरकार को काम करने के लिए भूमि की आवश्यकता है। इसलिए किसान को पहले बता दिया गया था ,कि ये जमीन सरकार की है इसलिए इस पर बोबनी मत कर लेकिन किसान ने बोबनी की और फसल उगाई। इसलिए जमीन को खाली कराया है, वही खड़ी फसल को मिटाकर कब्जा हटाने को लेकर बोले की अगर फसल कट जाती तो फिर कब्जा अपने आप हट जाता, लेकिन जिस तरह किसान को परेशानी हुई वह गलत आगे तहसीलदार को ताकीद करूंगा कि कार्यवाही करते समय ध्यान रखे कि किसानो को परेशानी ना हो।


By - sagar tv news

26-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.