शादियों में डांस,डीजे,आतिशबाजी या खड़े होकर खिलाया खाना तो काजी नहीं पढ़ाएंगे निकाह


 

 

एमपी के छतरपुर अंजुमन इस्लामिया कमेटी सदर हाजी शहजाद अली ने बड़ा एलान करते हुए मुस्लिम समाज को पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया कि मुस्लिम समाज की शादी में अगर डीजे बजा, डांस हुआ या आतिशबाजी चली इसके अलावा खड़े होकर खाना खिलाया गया तो शादी में कोई भी काजी निकाह नही पढ़ाएगा। इस तरह का अनोखा फैसला एमपी के जिले छतरपुर में लिया गया। मुस्लिम समाज के सदर के मुताबिक यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि समाज (मुआसरे) में जो खराबियां पैदा हो रही थी। जो शरीयत के खिलाफ काम हो रहे थे उनको रोकने के लिए यह कदम लिया गया। मुस्लिम समाज के अध्यक्ष शहजाद अली ने बाकायदा फैसला लेने के पहले काजियों की बैठक रानी तिलैया के पास स्थित अंजुमन इस्लामिया कमेटी के ऑफिस में बुलाई और सभी की सहमति लेते हुए लिखित में यह फैसला लिया। जिसकी चिठ्ठी अब जिले भर के मुस्लिम समुदाय के लोगों तक भेजी जा रही है। इस फैसले पर अमली जामा आगामी 1 मार्च 2021 से पहनाया जाएगा। इतना ही नहीं बाहर से आने वाले मुस्लिम भाई जो भी छतरपुर में शादी करने आएंगे वह अगर इसका उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कराने की बात भी कही गई है।---


By - sagar tv news

01-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.