बाइक चलाते समय जुल्फें हवा में उड़कर आंखों पर आईं और चली गयी बाइक सवार की जान || STVN INDIA ||


 

 

कई बार सिर के बड़े हुए बाल बड़ी दुर्घटना का रूप ले लेते हैं। सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही हुआ जहाँ बड़े बाल एक युवक की जान के दुश्मन बन गए और आँखों के सामने आने से वो सड़क हादसे का शिकार हो गया जहाँ उसकी मौत हो गयी। ये पूरी घटना नेशनल हाईवे पर पठानवली घाटी के ऊपर तरफ हुई। बताया गया की जबलपुर निवासी दोनों युवक मोटरसाइकिल से छतरपुर से शादी समारोह में शामिल होकर जबलपुर वापिस जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें मोहम्मद मतीन उम्र 28 साल की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही बाइक पर सवार मोहम्मद शाहिद उम्र 19 साल निवासी मदार टेकरी मंडी जबलपुर को मामूली चोटें आई हैं। मतीन के बाल काफी बड़े थे जिस वजह से ये हादसा होना बताया जा रहा है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और जांच में लिया है। इसको लेकर शाहगढ़ थाने के एएसआई एस. एल अहिरवार ने जानकारी दी।


By - sagar tv news

02-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.