प्रशासन की कार्यवाई तेज करीब 12 करोड़ की ज़मीन से हटाया अतिक्रमण


 

 

प्रशासन की भू माफियाओं पर कार्यवाई अभी भी जारी है। सागर जिले के शाहगढ़ में नेशनल हाई-वे पर करोड़ों की जमीन पर से प्रशासन ने अतिक्रमण हटा दिया है। जहाँ गेहूं की खेती कर बाउंड्रीबाल बनाकर कब्जा किया गया था। जानकारी के मुताबिक शाहगढ़ तहसील क्षेत्र के राजस्व खसरा नंबर 254/2 रकवा 5 हेक्टेयर जो शाहगढ नगर परिषद का कचरा एकत्रीकरण केंद्र के लिए आवंटित है। इसी सरकारी ज़मीन के 0.80 हेक्टेयर भूमि पर पवन जैन और रमेश गुप्ता द्वारा अतिक्रमण कर खेती की गई थी जो नेशनल हाईवे पर स्थित है सरकारी रिकार्ड के मुताबिक ये भूमि व्यावसायिक है। जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये बताई गई है। करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर सालों से अतिक्रमण था। जिसे धारा 248 के अंतर्गत कार्यवाही कर तहसीलदार एल पी अहिरवार, सीएमओ मिथलेश गिरी गोस्वामी, थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने राजस्व, नगर परिषद और पुलिस अमले के साथ अतिक्रमण मुक्त कर दिया है।-


By - sagar tv news

05-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.