60 फिट गहरे कुंए में गिरा तेंदुआ,8 घंटे तक चला रेस्क्यू देखिए पूरी खबर || STVN INDIA | SAGAR TV NEWS


 

 

एमपी के सागर जिले के रतौना के जंगलो से लगे कुंए में तेंदुए के गिरने से हड़कंप मच गया, जानकारी लगते ही प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां सीताराम पटेल के खेत में स्थित करीब 60 फिट गहरे कुंए में तेंदुआ था जो निकलने के लिए हाथ पेर चला रहा था। मोके पर ग्रामीण भी बड़ी संख्या में एकत्रित हो गई थी जिसे फारेस्ट की टीम वहां से हटाया इसके बाद तेंदुए के लिए कुंए में चार पाई डाली, बाद में भोपाल वन विहार के चिकत्सक पहुंचे,जिनकी मौजूदगी में ट्रेंकुलाइज कर तेंदुए का रेस्क्यू किया। जब उसे बाहर निकला गया तो उसे कुछ इंजरी निकली है जिसे इलाज के लिए भोपाल वन बिहार भेजा गया। बताया जा रहा शहर से लगे रतौना गांव का इलाका जंगल से लगा है जिसकी वजह से यहां हिरण नीलगाय जंगली सूअर घूमते रहते है इन्ही में से किसी जानवर का शिकार करने के दौरान रात में तेंदुए के कुंए में गिरने की आशंका जताई जा रही है।


By - sagar tv news

06-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.