विधानसभा अध्यक्ष अपने जिले के साथ में करेंगे पक्षपात


 

 


मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने राजनैतिक संघर्षों को याद करते हुए कहा की निष्पक्ष आसन में बैठकर भी रीवा के लिए पक्षपात करता रहूंगा। और विंध्य के विकास में नए आयाम को जोड़ने की दिशा देंगे। दरअसल विधानसभा अध्यक्ष अपने दो दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे थे। जहँ उनका समर्थकों ने जमकर स्वागत किया। उनके सम्मान में जिला पंचायत के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने जन्म भूमि का अभिवादन करते हुए राजनीति की पहली कर्मभूमि गूढ़ विधानसभा का नमन किया और कहा कि साल 1985 में यहीं से राजनीति की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद मनगवां विधानसभा ने संघर्ष के पर्याय को आगे बढ़ाया साथ ही बीते तीन पंचवर्षीय से देवतालाब विधानसभा से जीत रहे हैं। इसलिए वहां की जनता को भी नमन है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संघर्ष के साथी रहे वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम सिंह को भी याद किया और कहा कि भगवतशरण माथुर ने उन्हें भाजपा में लाकर उनके जीवन को नई ऊंचाइयां दी थी। संबोधन के दौरान ही कहा की संघर्षों में वह रीवा जिले से सबसे ज्यादा 70 बार जेल गए हैं। और अब वो रीवा को बहुत कुछ देना चाहते हैं।---


By - sagar tv news

07-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.