सलाम नारी- सोशल मीडिया के माध्यम से बिजनेस शुरू कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान || SAGAR TV NEWS


 

 

किसी ने क्या खूब कहा है। की मुस्कुराकर, दर्द भूलकर रिश्तों में बंद थी सारी दुनिया, हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति है नारी, तस्वीर में आपको नज़र आने वाली ये सागर शहर के भगवानगंज में रहने वाली उन्नति चौकसे हैं। जिन्होंने आत्मनिर्भरता को बखूबी साकार करके दिखाया है। और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संघर्ष की बातें साझा की। लॉक डाउन के पहले शुरू हुए ऑनलाइन काम से ऐसी पहचान बनायीं की आज बड़े-बड़े शहरों मुंबई के अलावा विदेशों से इनकी ज्वेलरी की डिमांड आ रही है। यही नहीं छोटे और बड़े परदे पर अभिनय करने वाली अभिनेत्रियों ने भी इनके काम को सराहा है। मशहूर टीबी आर्टिस्ट कविता कौशिक,मोनिका खन्ना,सुरभि ज्योति,टीना दत्ता, माही बिज जैसे सेलिब्रिटी शामिल हैं। उन्होंने न सिर्फ ये साबित किया की वो नारी शक्ति का बेहतरीन उदाहरण है। बल्कि ये भी बताया की अगर ठान लो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं। उन्नति ने सागर में वारहवी तक पढ़ाई की फिर इंदौर और मुंबई पढ़ने गयी। एमबीए किया फिलहाल जॉब भी करती हैं। लेकिन लॉक डाउन के दौरान जब वो सागर पहुंची। तो महज तीन हजार रुपये से कुछ करने के जज़्बे को लेकर ज्वेलरी का बिजनेस शुरू किया। कुछ लोगों को रोजगार भी दिया। वो अपनी माँ ऊषा किरण चौकसे को अपना आदर्श मानती हैं। और उनकी ज्वेलरी की डिमांड आज USA कनाडा के जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुँच चुकी है। उन्नति ने आत्मनिर्भर के साथ समाज में दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल पेश की है।


By - sagar tv news

08-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.