सागर-आतिशबाजी धूम धड़ाका हुआ तो काजी नहीं पढ़ाएंगे निकाह || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर में भी अब मुस्लिम समुदाय के लोग शादियों में बैंड बाजा,ढोल नगाड़े,डीजे नहीं बजा पाएंगे। इसी तरह का आदेश मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जारी कर दिया गया है जिसका पालन सभी को करना होगा। कटरा जामा मस्जिद में शहर मुफ़्ती तारिक़ अनवर साहब की मौजूदगी में समाज के वरिष्ठ और धर्मगुरुओं ने शिरकर की। और फैसला लिया गया की जिस शादी में नाच गाना बैंड बाजा डीजे बजेगा आतिशबाजी की जाएगी पर्दे का एहतमाम नहीं होगा। तो ऐसे में काजी मौलाना निकाह नहीं पढ़ाएंगे। वहीँ ऐसी शादी में शामिल होने से भी बचने को कहा है। देखा जाए तो मुस्लिम समुदाय द्वारा लिया गया ये फैसला कई मायनों में काफी अहम् माना जा रहा है। वहीँ इसके पहले भोपाल छतरपुर के अलावा कई शहरों में ये आदेश पहले ही जारी हो चुका है। इसको लेकर लेकर शहर मुफ़्ती तारिक़ अनवर ने बताया की दहेज़ के नाम पर बच्चियों को परेशान किया जाता है। मारा पीटा जाता है। जुल्म किये जाते हैं। साथ ही कहा की जो भी दहेज़ की मांग करेगा या शादियों में नाच गाना बैंड बाजा बजेंगे तो वहां काजी निकाह नहीं पढ़ाएंगे। उन्होंने लोगों से बचने को कहा है। तो मौलाना मुतीउर्रहमान साहब ने बताया की समाज के लोगों को सही रास्ते पर लगा सकें यही कोशिश है सबसे अच्छा निकाह वही है जिसमें मुश्किलात न हो।


By - Shahbaaz Khan,City Sagar (MP)

08-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.