गर्भवती महिलाओं को इस सेंटर में मिलेगा स्पेशलिस्ट डॉक्टरो से परामर्श || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS


 

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सागर की महिलाओं को प्रशासन ने बड़ी सौगात दी है सागर जिला चिकित्सालय के डीआरसीसी भवन में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रदेश में पहला सहज प्रसूति प्रीनेटल फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ किया गया है, इस सेंटर में गर्भवती महिलाओं के लिए हफ्ते में दो दिन सुविधांए दी जायेगी जिसमें उन्हें गर्भावस्था के दौरान आहार, पोषण, व्यायाम, व्यवस्थित दिनचर्या, आराम और ध्यान जैसी चीजों के बारे में स्पेशलिस्ट डॉक्टर के द्वारा परामर्श दिया जावेगा। सहज प्रसूति प्रीनेटल फिजियोथैरेपी सेंटर के लोकार्पण समारोह में अनू शैलेंद्र जैन, कलेक्टर दीपक सिंह , जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ,सीएमएचओ डॉ सुरेश बौद्ध,डॉ ज्योति चौहान ,सहित डॉक्टर जनप्रतिनिधि मौजूद थे, सेंटर पहुंचे अधिकारियों ने पहले निरीक्षण किया गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में समझा सेंटर की क्रियान्वयक श्रीमती डॉ अंशुल ने अपने संबोधन में कहा कि सभी गर्भवती महिलाएं अपने गर्भकाल को चिंता मुक्त होकर पूरा करें, उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं डर मुक्त होकर प्रसाव प्रक्रिया पूरी कराएं अनु शैलेंद्र जैन ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए यह सेंटर मध्य प्रदेश में प्रथम है यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। संभागायुक्त मुकेश शुक्ला ने कहा कि जब मातृशक्ति पूर्ण स्वस्थ होगी तभी हमारे परिवार एवं समाज स्वास्थ रहेगा, क्योंकि मातृशक्ति से ही सभी कार्य संपन्न होते हैं । कलेक्टर से दीपक सिंह ने कहा कि जिले में मातृ मृत्यु रोकने के लिए जिले में समस्त प्रकार के प्रयास किए जाएं, क्योंकि प्रसव काल के दौरान या प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत बहुत ही गंभीर विषय है, उसे रोकने के लिए गर्भवती महिलाओं को फिजियोथैरेपी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाईगी।


By - sagar tv news

08-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.