डेथ सर्टिफिकेट के लिए पांच साल से भटक रही है डकैत की पत्नी


 

 


 आतंक का पर्याय कहे जाने वाले गड़रिया गिरोह के सदस्य रहे चंदन गड़रिया के एनकाउंटर के बाद उसका मृत्यु प्रमाण पत्र तीन पंचायतों की सीमाओं में उलझा हुआ है। नतीजतन विधवा पेंशन जैसी सरकारी योजना लाभ लेने के लिए डकैत की पत्नी गीता पाल मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पांच साल से भटक रही है। गौरतलब है कि शिवपुरी पुलिस ने जनवरी 2016 में 30 हजार के इनामी डकैत चंदन गड़रिया को केनवाया के जंगलों में एनकाउंटर कर मार गिराया था। चंदन शिवपुरी जिले के करैरा तहसील के मामौनी गांव का रहने वाला था। उसकी पत्नी गीता पाल मृत्यु प्रमात्र पत्र के लिए पहुंची तो उन्हें कहा गया कि जिस जगह मौत हुई है प्रमाण पत्र भी वहीं बनेगा।  इसके बाद तहसीलदार, एसडीएम से लेकर कलेक्टर तक के सामने परिवार विधवा पेंशन और अन्य योजनाओं के लिए गुहार लगा चुका है, लेकिन 5 साल बीतने के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई है।चंदन की पत्नी गीता पाल का कहना है कि चंदन के साथ पुलिस जो किया सो किया, लेकिन अब उसके  पांच बच्चे हैं, कच्चा मकान है। कम से कम गुजारे के लिए विधवा पेंशन और राशन के लिए बीपीएल कार्ड तो दें। बाईट करैरा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का कहना है कि डकैत चंदन गड़रिया का एनकाउंटर पिछोर तहसील में हुआ था, इसलिए उसका  मृत्यु प्रमाण पत्र करैरा से ना बनकर पिछोर से ही बनेगा।


By - sagar tv news

09-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.