शिव-पार्वती विवाह की रस्में शुरू,लग्न पत्रिका लेकर पहुंचे श्रद्धालु || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS |


 

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान महादेव का विवाह माता पार्वती के साथ सम्पन्न हुआ था..और इसी मान्यता के तहत प्रति वर्ष महाशिवरात्रि को मंदिर में भगवान शिव पार्वती का प्रतीकात्मक विवाह कराया जाता है. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर साल होने वाले शिव पार्वती विवाह की रस्में शुरू हो गयी है..सागर के रहली में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव-पार्वती के विवाह की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है..पंडलपुर में गणेश घाट स्थित देव बलभेश्वर मंदिर से शिव बारात निकलती है. और विलवारी पुरा स्थित देव राधाकृष्ण मंदिर पहुँचती है..जहां विवाह संस्कार होता है..पांच दिन तक चलने वाले विवाह समारोह के पहले दिन देवराधाकृष्ण मंदिर से माता पार्वती की लग्न पत्रिका लेकर भक्तगण गाजे बाजो के साथ नृत्य करते हुए बलभेश्वर मंदिर पहुँचे..जहां पर वर पक्ष के भक्तों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया एवं मंत्रोउच्चर के साथ लग्न पत्रिका का वाचन किया गया..पंडितो ने लग्न पत्रिका का वाचन कर. वैवाहिक कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए.. पूरी रश्मो रिवाज के साथ 11 मार्च को पाणिग्रहण संस्कार होगा


By - sagar tv news

10-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.