ट्रक की केबिन से 12 क्विंटल नकली मावा और मिल्क केक जब्त


 

 


सागर जिले के देवरी थाना पुलिस ने  राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पर ग्राम चीमाढाना के पास  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सागर की ओर से आ रहे एक ट्रक की केबिन में छुपाकर रखी गई लगभग 12 क्विंटल नकली मावे और  मिल्क केक की खेप बरामद की है।मामले में खाद्य सुरक्षा एवं खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा सेंपल लेकर मामले की  जांच की जा रही है।बता दे  देवरी पुलिस थानाप्रभारी और  पुलिस टीम द्वारा जब  ट्रक क्ररोककर उसकी तलाशी ली गई तो पाया कि ट्रक की केबिन में जूट और प्लास्टिक की सफेद बोरियो के पार्सल रखे हुए है, जिनमें मावा एवं मिल्क केक होना बताया गया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा ट्रक के चालक जनक सींग और  क्लीनर पुरूषोत्तम निषाद निवासी आगरा उत्तरप्रदेश को ट्रक सहित देवरी थाना लाया गया। पुलिस द्वारा मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों एवं खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक कैलाश बास्केल और  खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग के बाल स्वरूप यादव चलित मोबाइल लेब के साथ देवरी थाना पहुँचे  ट्रक से बरामद 25 मावा के पार्सलों वजन लगभग 8 क्विंटल और  मिल्क केक के 13 पार्सलों  का वजन लगभग 4 क्विंटल पाया गया है।


By - sagar tv news

11-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.