शराब के नशे में था युवक उठा लिया यह कदम


 

 

गढ़ाकोटा के बजरंग वार्ड में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार वालों को युवक का शव उसके कमरे में ही फंदे से लटका मिला। घटना देर रात की बताई जा रही है। परिवार वालों ने शव देखते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। गढ़ाकोटा पुलिस ने बताया कि बजरंग वार्ड में रहने वाले युवक प्रमोद पिता तुलसीराम पटेल ने अपने कमरे में ही साड़ी से फंदा बनाकर रात में आत्महत्या कर ली है। परिवार वालों को सुबह फंदे से उसका शव लटकता मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। युवक ने आत्महत्या क्यों की? इसका कारण तो अभी तक सामने नहीं आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीएम के लिए भेजा। इसके बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि परिवार वालों के बयान के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।


By - sagar tv news

11-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.