महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तो की उमड़ी भीड़ || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

कहते हैं कि महाशिवरात्रि में किसी भी प्रहर अगर भोले नाथ की आराधना की जाए, तो मां पार्वती और भोले त्रिपुरारी दिल खोलकर कर भक्तों की मनो कामनाएं पूरी करते हैं। महाशिवरात्रि का त्योहार आज गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। सुबह से ही खुरई के शिवालयों में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने को सुबह से ही तांता लगा रहा इसके अलावा बेलपत्र, धतुरा, भांग, बेल, फल-फूल आदि अर्पित कर पूजा की जा रही है। शिवभक्त भक्ति के रंग में सराबोर देखे जा रहे हैं। नगर के प्रसिद्ध भूतेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। हजारों की संख्या में भक्त भोले बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। वहीं भूतेश्वर मंदिर में सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है। इसी के साथ पठार पर स्थित महाकाली मंदिर में भी पुनः भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जहां सुबह से ही भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।


By - Manoj Badhwani (Khurai,Sagar MP)

11-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.