जीजा का धड़ से सिर अलग कर युवक बोरी में भरकर पहुंचा थाने तो बहन ने भी दी जान


 

 


एक प्रेम कहानी का अंत इतना दुखद होगा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। दरअसल एक साले ने जीजा का बेरहमी से मर्डर और उसका सिर धड़ से अलग कर बोरी में सिर लेकर सात किलोमीटर दूर तिलवारा पुलिस थाने पहुँच गया जहाँ अपने आपको सरेंडर कर दिया। दिल दहला देने वाला ये मामला जबलपुर से सामने आया। इसे जिसने भी सुना वो दहल गया। तो कुछ देर बार ही उसकी बहन मायके में फंदे से लटकी हुई मिली। जानकारी के मुताबिक 3 महीने पहले आरोपी की बहन घर से भागकर शादी की थी। रविवार को युवती पूजा ये कहकर घर आ गई कि उसका प्रेमी विजेत उसके साथ मारपीट करता है। वह इस रिश्ते से तंग आ गई है। बावजूद गांव में भी उसका पति पहुंच गया। वह उसे जबरन अपने साथ ले जाना चाहता था। इसी के बाद से ही आरोपी ने इस जघन्य हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
तिलवारा के रमनगरा बर्मन मोहल्ला निवासी मिंटू उर्फ धीरज शुक्ला तिलवारा थाने में बोरी लेकर पहुंचा। जिससे खून रिस रहा था। यह देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। पुलिस ने फौरन उसे हिरासत में ले लिया। फिर पता चला कि बोरी में मानव सिर है। पूछताछ में धीरज ने बताया कि उसने शंकरघाट तिलवारा निवासी विजेत कश्यप की अपने गांव रमनगरा के बर्मन मोहल्ले के पास खेत की मेड़ पर हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो खेतों से गुजरती सड़क पर विजेत का धड़ मिला। उसके हाथ का कटा एक पंजा भी वहीं पड़ा था।
बताया गया की 40 साल के विजेत कश्यप ने 13 दिसंबर 2020 में धीरज की बहन पूजा 19 साल घर से भगाकर शादी की थी। दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया था लेकिन आपसी रजामंदी हो गयी थी। लेकिन पिछले रविवार को मायके पहुंची पूजा ने बताया की उसका पति उससे मारपीट करता है। जिसके बाद ये घटना हुई।


By - sagar tv news

12-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.