अज्ञात वाहन ने बाघ को मारी ऐसी जबरदस्त टक्कर की चली गयी उसकी जान


 

 

मध्य प्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व हमेशा ही सुर्ख़ियों में बना रहता है। ये फिर एक बार चर्चाओं में है। दरअसल जिले में वाहनों की तेज रफ्तार बेजुबान वन्यजीवों की मौत का सबब बन रही है। यहां आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। करीब 4 महीने पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से युवा बाघिन की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसे लोग अभी भूले भी नहीं थे कि इस बीच एक और सड़क हादसे में नर तेंदुए की मौत होने का मामला सामने आया है। जो पन्ना टाइगर रिजर्व से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-39 में पन्ना-छतरपुर मार्ग का है। हालाँकि वाहन का सुराग अभी नहीं मिला है। लेकिन एक के बाद मौतों से सवाल खड़े हो रहे हैं और पन्ना टाइगर रिजर्व नाकाम साबित हो रहा है। जिससे उनके ऊपर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।
एक तरफ यहां पर बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीँ दूसरी तरफ वन्य जीव हादसों का शिकार हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पन्ना जिले में सड़क हादसों में वन्यजीवों की मौत के सबसे ज्यादा मामले पन्ना-छतरपुर, पन्ना- अमानगंज और पन्ना अजयगढ़ मार्ग पर सामने आते हैं। इन रास्तों पर दोनों तरफ दूर तक घना जंगल होने से ट्रैफिक ज्यादा रहता है।
सड़क दुर्घटनाओं में वन्य प्राणियों की मौत की चिंताजनक रूप से बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर अब वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट ने पार्क प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मामले में क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व उत्तम कुमार शर्मा का कहना है। हादसे का शिकार हुए नर तेंदुए की उम्र करीब 13 साल थी।--------शॉट/बाइट--------बता दें की साल 2009 में पन्ना टाइगर रिजर्व बाघ विहीन हो गया था। अगर प्रबंधन के द्वारा इसी तरह लापरवाही बरती जाती है तो कही फिर पहले की तरह स्थिति न पैदा हो जाये।----

 


By - sagar tv news

14-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.