किसान नेता राकेश टिकैत की एमपी में एंट्री कुछ बड़ा होने का अंदेशा तो नहीं !


 

 


केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया कृषि कानून के खिलाफ अभी भी प्रदर्शन जारी है। इसी बीच एमपी के रीवा के कृषि उपज मंडी करहिया में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने किसानों के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत रीवा आए। जहां उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि कानून बिल का मतलब समझाया और कहा कि बंगाल चुनाव में सरकार किसानों से चावल मांग रही है तो बंगाल के किसान वहां पर भी एमएसपी की बात करेंगे। सभा में संभाग भर से हजारों की तादाद में पहुंचकर किसानों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उन्होंने सरकार के द्वारा इस बिल को वापस करने की मांग की। टिकैत ने कहा कि अगर इस बिल को सरकार वापस नहीं लेती है। तो किसानों के द्वारा किए जा रहे इस आंदोलन का विकराल रूप होगा और आने वाले समय में आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा।
साथ ही टिकैत ने कहा कि अब रीवा के किसानों के लिए कलेक्ट्रेट ही पार्लियामेंट है। जिसके लिए कलेक्ट्रेट में लगी बैरिकेडिंग को तोड़ना पड़ेगा।
टिकैत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और किसानों से आवाहन किया कि वह दिल्ली आकर किसान आंदोलन का हिस्सा बने जिससे इस आंदोलन को मजबूती मिले।--


By - sagar tv news

15-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.