संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की गयी जान मिला सुसाइड नोट


 

 


दमोह जिले के गैसाबाद थाना अंर्तगत भैसा गाव में एक किसान की शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला  सामने आया है। परिजनो ने सूदखोरों पर मारपीट कर जान से मारने का आरोप लगाया है।साथ ही किसान के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमे कर्ज से परेशान होने का जिक्र है और तीन सूदखोरों के नाम लिखे हैं साथ ही एक सूदखोर के मोबाइल नंबर की पर्ची भी मिली है। हटा निवासी सूदखोरो पर आरोप है कि मृतक किसान को ट्राली के लेन देन पर बंधक बनाकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था वही किसान की बाइक छीनकर धमकी दी कि जब तक पैसा नही देगा तब तक बाइक नही मिलेगी इससे आहत किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई हैं । मृतक के चाचा गणेश दीक्षित ने बताया बाईट  घटना की जानकारी लगते ही  गैसाबाद थाना पुलिस मोके पर पहुंची  गैसाबाद थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने मामले की जानकारी ली वही मोके पर हटा एसडीओपी भावना दांगी और एफएसल टीम पुलिस डॉग स्काट के साथ घटनास्थल पहुची। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही कर मामले की जांच में जुट गई है।


By - sagar tv news

15-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.