अपने पति को गोद में लेकर कलेक्टर के पास गुहार लगाने पहुंची पत्नी


 

 

कहा जाता है की पत्नी मरते दम तक अपने पति की सेवा करती है। किसी भी परिस्थिति में वो उसका साथ निभाती है यकीन न हो तो ज़रा इन तस्वीरों को ही देख सकते हैं जिसमें एक पत्नी अपने पति को गोद में लेकर जब कलेक्टर जनसुनवाई में पहुँची तो हर कोई हैरान रह गया। तस्वीरें एमपी के छतरपुर से सामने आयी है। दरअसल महिला अपने पति को गोद में लेकर इसलिए पहुंची क्योंकि उसका पति अंशुल गौंड़ पैर से विकलांग है। और अनुकंपा नियुक्ति के लिए लगातार चक्कर काट चुका है। यही वजह है कि पांच बार पीड़ा सुनाने के बाद महिला को जनसुनवाई में अपने पति को गोद में ही उठाकर जाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक लवकुश नगर क्षेत्र से आये इस युवक की माँ शिक्षक थी। जिसकी मौत के बाद विकलांग बेटा अनुकंपा नियुक्ति के लिए कई बार चक्कर काट चुका है इतना ही नहीं नियुक्ति के लिए आदेश भी आ चुका है। बावजूद इसके इस आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है। जिसको लेकर यह विकलांग युवक काफी परेशान है उसने कलेक्टर शैलेंद्र सिंह को अपनी पीड़ा कुछ इस कदर सुनाई।--


By - sagar tv news

17-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.