मर्डर मामले में फरार रामबाई के पति पर 30 हजार का इनाम घोषित


 

 

एमपी  के बहुचर्चित कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद शिवराज सरकार हरकत में आ गई है। सरकार के आदेश के बाद फिलहाल एडीजी एसटीएफ प्रभारी विपिन माहेश्वरी ने दमोह पहुंच कर पथरिया विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सागर आईजी द्वारा आरोपी गोविंद सिंह पर 30 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। बता दें की पुलिस ने 5 टीमों का गठन किया है जिसके बाद सभी टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देते हुए 25 लोगों से पूछताछ की है. यही नहीं, बहरहाल, पथरिया विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भोपाल से दमोह पहुंची एसटीएफ टीम प्रयासों में जुट गई है, बता दें कि पिछले दिनों  दमोह में पुलिस पर हटा के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने गंभीर आरोप लगाए थे. कांग्रेस नेता देवेन्द्र चौरसिया हत्याकांड की सुनवाई कर रहे  हटा कोर्ट के ए डी जे ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एक चिट्ठी लिखी थी जिसमे उन्होंने अपनी जान को खतरा और जिले के एस पी पर धमकाने का आरोप लगाया था जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले।को संज्ञान में लिया और राज्य सरकार को फटकार लगाई थी।एम पी के डी जी पी को विधायक पति की गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए थे देर रात जिले के एडिशनल एस पी शिवकुमार सिंह ने ये तमाम जानकारी देते हुए बताया है कि हत्या के आरोपी विधायक पति के सर पर तीस हजार का इनाम घोषित किया गया है इसके पहले इनाम की राशि 10 हजार थी जो बड़ा कर तीस हजार की गई है। 

 
 

By - sagar tv news

17-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.