जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही ये 13 जाने, जिम्मेदारो को खबर तक नहीं


 

 

टुकुर टुकुर चलती इन बतखो की चाल कहा रुक जाए, सांसे कहाँ थम जाए, अपने झुंड से कब कम हो जाए ये ना तो इन्हे पता है, और ना ही इनको यहां लाकर छोड़ने वाले जिम्मेदारों को, क्योकि जिन्होंने यह बतखें छुड़वाई थी उन्हें तो यह पता भी नहीं होगा कि अब वह किस हाल में है, अब आलम यह कि कुछ बत्तखों की भूख़ से तो कुछ आवारा कुत्तो का शिकार बन गई इसलिए इनकी संख्या कम होती जा रही है अब यह बत्तखे जेएनपीए के तालाब किनारे वाले हिस्से में जहां ना तो इनको कुछ खाने को मिलता है ना ही कोई देखने वाला है, जिन्हे इनके बारे में जानकारी है वह थोड़ा बहुत कुछ इनके लिए चुगा आते है,  
दरअसल चार-पांच साल पहले सागर शहर के चकराघाट की शोभा बढ़ाने विधायक निवास से और भोपाल लाकर दो दर्जन से अधिक बतखें छोड़ी गई थी, जिनकी संख्या अब महज 13 रह गयी, जब तालाब में डीसिल्टिंग का काम शुरू हुआ है तब से बाकी बची बतखों पर भी मौत का खतरा मंडरा रहा है।
इस संबंध में जब जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया
वही जब नगर विधायक शैलेंद्र जैन से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी हमारे विषय में यह चीज आई है बत्तखों को देखने के लिए केयर टेकर भी लेकिन वह अब इसको अधिकारियों के साथ बैठक में रखेंगे जिससे बतखों की कुछ व्यवस्था हो सके।  


By - sagar tv news

18-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.