फिर एक बार सिद्धार्थ मलैया ने रामबाई और परिवार के खिलाफ खोल दिया मोर्चा || STVN INDIA |SAGAR TV NEWS


 

 

दमोह जिले के पथरिया से बसपा विधायक रामबाई की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कल उनके मैरिज गर्दन को प्रशासन ने तोड़ दिया। तो अब एक बार फिर पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया ने रामबाई और उनके परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सिद्धार्थ के मुताबिक रामबाई का परिवार संगठित अपराध कर रहा है। उनका आरोप है कि कांग्रेस नेता हत्याकांड तमाम आरोपियों को एक ही जेल में रखा गया है और जहां से वो अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। मलैया ने बाकायदा उदाहरण देते हुए कहा कि रामबाई के परिजन जेल के अंदर से अपराध और लोगों को भय कारित कर रहे हैं। इतना ही नही उन्होंने गरीबों को धमकाकर जमीनें हड़पने का आरोप भी लगाया है। इन तमाम बातों को लेकर सिद्धार्थ मलैया ने मौजूदा सरकार के नुमाइंदों और बड़े जनप्रतिनिधियों को भी कटघरे में खड़ा किया है। सिद्धार्थ के मुताबिक जिले और सूबे के बड़े नेता इस अराजकता के खिलाफ मौन है जो सोच का विषय है। मलैया ने साफ किया कि इस मामले के और भी आरोपी फरार है जिन्हें पकड़ने के प्रयास नही हो रहे जबकि सबको पता है कि वो कहाँ है क्या इसके लिए भी सुप्रीम कोर्ट को आर्डर देना पड़ेगा? दरअसल सिर्फ इसी मुद्दे को लेकर सिद्धार्थ ने प्रेस कांफ्रेंस की और रामबाई और उनके परिवार पर जमकर हमला बोला।


By - Shantanu Bharat

18-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.