अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा,पति को बचाने चाक़ू लेकर दौड़ी महिला || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर स्मार्ट सिटी द्वारा विश्वविद्यालय रोड का चौड़ीकरण और नाली का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य से पहले स्मार्ट सिटी पर मनमानी करने के आरोप लगे है। दरअसल चौड़ीकरण करने से सड़क पर स्थित वकील विवेक नागर का दो मंजिला मकान का कुछ हिस्सा जद में आ रहा है। इस हिस्से के अतिक्रमण को हटाने सिटी मजिस्ट्रेट, निगम उपायुक्त अतिक्रमण अपने और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,लेकिन मकान मालिक विवेक नागर और उनके परिजनों ने इस कार्यवाही पर आपत्ति जताई, विवेक ने कहा की यह रोड 45 फिट चौड़ा बनना है लेकिन हमारे घर से कुछ मीटर दूर स्थित चर्च की बाउंड्रीवाल को बचाने 34 फिट का ही रोड बनाया जा रहा है तो फिर हमारे घर के सामने से ही क्यों 45 रोड चौड़ी की जा रही है। और अगर 45 फिट चौड़ा रोड बनाना ही है तो घर के सामने से निकले रोड के दूसरे किनारे पर पर्याप्त जगह है जहां से रोड आर्म से निकल सकता है। साथ ही विवेक ने बताया कि उनका मकान 150 साल पुराना है नजूल के कागज है हाईकोर्ट में 2011 में याचिका दायर की थी जिसका उन्होंने निगम को समिति बनाकर निर्णय लेने का आदेश दिया था लेकिन वह इधर से उधर अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे कुछ नहीं हुआ 2021 में रिट पिटीशन याचिका लगाई थी जिसकी सुनवाई होनी है एसडीएम के लिए भी हमने जानकारी दी लेकिन उन्होंने नहीं सुनी इसलिए हम चाहते है की कोर्ट में सुनवाई होने तक यह करवाई रोकी जाए। उधर, अधिकारियों ने कहा, अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस चस्पा कराया गया था। और मकान मालिक के द्वारा जो कागज दिखाए जा रहे है। वह दूसरी जगह के है। अभी उनको मकान में रखे सामान हटाने शनिवार दोपहर 1 बजे तक का समय दिया है। बता दे की अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान हंगामा भी हो गया था। कार्रवाई का विरोध कर रहे वकील पति को पुलिस ने पकड़ा, तो बचाने के लिए पत्नी चाकू लेकर पुलिस पर दौड़ पड़ी। आखिरकार पुलिस ने समझाइश देकर उससे चाकू छीना।


By - anuj Goutam (City,Sagar MP)

19-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.