21 मार्च से बंद हो जायेगा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच बस परिवहन


 

 

एमपी के बैतूल में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले तीन दिनों से ज्यादा संख्या बढ़ने से प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में कोरोना के मरीज बढ़ने के कारण 21 मार्च से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच बस परिवहन बंद करने का निर्णय लिया गया है। ना तो महाराष्ट्र की बसें मध्य प्रदेश आएंगी और ना ही मध्य प्रदेश की बसें महाराष्ट्र जाएंगी।
दरअसल महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार बढ़ने से मध्य प्रदेश के उन जिलों में चिंता बढ़ गई है। जो महाराष्ट्र की सीमा से लगे है। परिवहन विभाग ने कोरोना संक्रमण को लेकर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच चलने वाली बसों का 21 मार्च से परिवहन प्रतिबंधित कर दिया गया है। महाराष्ट्र की ओर जाने वाली बसों के लाइसेंस अस्थाई रूप से स्थगित कर दिए गए हैं। बैतूल कलेक्टर ने कोरोना के लेकर सतर्कता बरतने के लिए कई निर्णय लिए हैं। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस का कहना है कि बसों के प्रतिबंध के साथ ही सीमा पर चौकसी लगाई गई है।
महाराष्ट्र आने जाने वालों की जांच हो रही है। वहाँ से आने वाले लोगों को 24 घंटे के अंदर कोरोना टेस्ट रिपोर्ट देना अनिवार्य किया गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर बैतूल में घने बाजारों को शिफ्ट किया गया है जिससे भीड़भाड़ कम हो सके। इसके अलावा होली के त्यौहार को लेकर भी तैयारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मेरी होली मेरा परिवार की तर्ज पर होली मनाएं। सड़क पर उतरकर होली ना मनाएं।
बता दें की बैतूल में पिछले तीन दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को एक्टिव केस की संख्या 157 हो गई है। अभी तक कोरोना मरीजों की संख्या टोटल 4011 पर पहुँच गई है। तो वही कोरोना से मरने वालों की संख्या 79 हो गई है।------


By - sagar tv news

20-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.