राहुल लोधी को कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन का चैलेंज नाम वापिस लेने की कह दी बात || STVN INDIA ||


 

 

मध्यप्रदेश की दमोह विधानसभा सीट पर चुनाव की घोषणा होते ही अधिसूचना से ठीक पहले कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय टंडन उम्मीदवार होंगे । यह सीट यहाँ के कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी द्वारा दलबदल कर भाजपा में शामिल होने के कारण खाली हुई है । दमोह की जनता के लिए उपचुनाव कोई नयी बात नहीं है । जनता दमोह सीट पर चौथी बार उपचुनाव देख रही है । पिछले तीन बार अप्रत्याशित कारणों से उपचुनाव हुए । पर इस बार खुद निवृत्तमान विधायक ने अपने शौक से यहाँ उपचुनाव आहूत कराये । राहुल सिंह लोधी का ही भाजपा से लड़ना तय माना जा रहा है । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी डी शर्मा 27 फरवरी को दमोह की एक सार्वजनिक सभा में राहुल सिंह की उम्मीदवारी घोषित कर चुके हैं । इस सीट के लिए 17 अप्रैल को मतदान होना है।


By - Shantanu Bharat

22-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.