महज एक रुपये की बीड़ी न देने पर कर दिया मर्डर दहल गए लोग


 

 

क्या आपने कभी सुना है महज एक रुपये की बीड़ी को लेकर कोई किसी की हत्या कर सकता है। कुछ इसी तरह का मामला सिवनी जिले के किंदरई थाना के राजगढ़ गांव से सामने आया। जहाँ बीड़ी न दिए जाने की मामूली बात पर एक वृद्ध को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। हैरान करने वाली इस वारदात के बाद पूरे गाँव में मातम फैल गया। बताया जा रहा है। मृतक शेरसिंह से आरोपी मुकेश ने बीड़ी पीने के लिए मांगी थी। बीड़ी देने से इंकार करने पर आरोपी ने मृतक से विवाद करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। जब तक गाँव के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तब तक शेरसिंह बुरी तरह से घायल हो चुका था। गंभीर रूप से घायल शेरसिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर मामला कायम कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसको लेकर एसडीओपी अनिल मँडराह ने जानकारी दी।


By - sagar tv news

27-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.