जलप्रपात में बेहद बुरे हाल में मिली घर से गायब महिला || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

रीवा जिले की नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुति जलप्रपात में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी जहाँ मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को पानी से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष के द्वारा महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर वह ससुराल से दूर सीधी जिले में रहकर नौकरी करती थी और 2 दिन और घर से लापता हो गई इस बात की शिकायत परिजनों में थाने में की थी। जहाँ रविवार को उसकी लाश बरामद हुई। जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा महिला की हत्या की गई है। परिजनों ने महिला के पति को उसकी मौत का जिम्मेदार माना है। मामले में पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि जलप्रपात में महिला की लाश है। जिसके बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम के द्वारा पानी में रेस्क्यू कर शव निकाला गया है। परिजनों के आरोप के तहत अब जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी।


By - sagar tv news

04-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.