अगर आप सफल होना चाहते है ये सबसे पहले छोड़ दे ये काम || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

अगर आप सफल होना चाहते है ये सबसे पहले छोड़ दे ये काम || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार ईर्ष्या पर आधारित है। ईर्ष्या असफलता का दूसरा नाम है। ईर्ष्या करने से अपना महत्व कम होता है। आचार्य चाणक्य आचार्य चाणक्य कहते है कि मनुष्य को कभी भी दूसरे से ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए। ऐसा करके आप अपना महत्व दूसरों की नजरों में कम कर देते हैं। दूसरे के प्रति अपने मन में जलन का भाव रखने वाले मनुष्य को जिंदगी में असफलता का मुंह देखना पड़ता है।असल जिंदगी में कई बार ऐसा होता है मनुष्य दूसरे को जिंदगी में आगे बढ़ता हुआ देख जलन महसूस करता है। कई बार ये भाव उसके मन में इस कदर बैठ जाता है कि सोते जागते उसके दिमाग में यही घूमता रहता है।उसके दिमाग में सिर्फ ये चलता रहता है कि सामने वाला उसके आगे कैसे निकल गया। कई बार वो उसकी राह में मुश्किल पैदा करने की कोशिश भी करता है। इस तरह के स्वभाव वाला मनुष्य ना केवल अपना वक्त दूसरों के ऊपर बेमतलब का खर्च करता है बल्कि दिमाग भी बुरी चीज में इंगेज करता है। दूसरों के लिए अपने मन में जलन वाले भाव की वजह से वो जिंदगी में किसी भी काम पर फोकस नहीं कर पाता। इससे सामने वाला तो अपनी जिंदगी में और आगे बढ़ जाता है और इस भाव में फंसा व्यक्ति और पीछे रह जाता है। अगर आप भी किसी के प्रति अपने मन में जलन का भाव रखते हैं तो उसे तुरंत किनारा कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपको कोई लाभ तो नहीं होगा लेकिन नुकसान जरूर होगा। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि ईर्ष्या असफलता का दूसरा नाम है। ईर्ष्या करने से अपना महत्व कम होता है।


By - sagar tv news

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.